राजस्थान के संवेदनशील जिलों में शामिल टोंक में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. टोंक पुलिस की स्पेशल टीम DST ने टोंक शहर और देवली में एक साथ तीन ठिकानों पर छापेमारी कर अवैध हथियार बनाने के कारखाने का खुलासा किया है. इस दौरान पुलिस ने 53 किलो से अधिक बारूद और 32 किलो पोटाश के साथ हथियार बनाने के औजार और पुर्जे जब्त किए हैं. तीन आरोपी गिरफ्तार कार्रवाई में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. टोंक DSP मृतुंजय मिश्रा के अनुसार पकड़े गए आरोपी लंबे समय से अवैध हथियार और बारूद की सप्लाई में लगे हुए थे. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी शिकारियों और खेतों की रखवाली करने वालों को उनकी मांग के अनुसार हथियार और बारूद उपलब्ध कराते थे. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है. शहर के बीचों बीच मिला खतरनाक असला टोंक शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में की गई छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और हथियार बरामद किए गए. इसमें गन पाउडर बारूद पोटाश शोरा सफेद गन पाउडर लोहे के छर्रे कोरडेक्स वायर एयर गन पी कैप्स और गनचाप शामिल हैं. मौके से मोहम्मद अतीक उम्र 65 वर्ष को गिरफ्तार किया गया.
Author: गणेश सिंह शेखावत
मुख्य संपादक भारत टीवी लाइव









