नशा, सट्टा और अपराध के खिलाफ समाज आगे आए: ओम बिरला

कोटा, 18 फरवरी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को कोटा पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में यातायात जागरूकता पार्क का उद्घाटन किया और कालिका पेट्रोलिंग यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बिरला ने सीएलजी सदस्यों और सुरक्षा सखियों से संवाद करते हुए नशा और अपराध के खिलाफ जनसहभागिता का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नशा, सट्टा और अपराध के खिलाफ समाज की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। जागरूक नागरिक ही सुरक्षित शहर की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। इस दौरान सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बिरला ने स्पष्ट निर्देश दिए कि तेज गति, ड्रंक एंड ड्राइव, रॉन्ग साइड और मोबाइल पर वाहन चलाने जैसे उल्लंघनों पर सख्ती हो। दुर्घटना संभावित स्थानों का सर्वे कर सुधार किया जाए, चिन्हित चोक पॉइंट्स पर विशेष योजना बने और एआई आधारित सीसीटीवी व गोल्डन ऑवर में त्वरित एम्बुलेंस सेवा सुनिश्चित हो। हमारा संकल्प है कि कोटा को नशामुक्त, अपराधमुक्त, जाममुक्त और सुरक्षित बने बनाया जाए।
Author: गणेश सिंह शेखावत
मुख्य संपादक भारत टीवी लाइव









