Edition

सही खबरें सटीक तथ्य विचार पूर्ण पत्रकारिता जनता की आवाज

प्रधानमंत्री ने दी प्रदेश को 16 हजार 680 करोड़ रुपये से अधिक की 43 विकास परियोजनाओं की सौगात, राष्ट्रव्यापी एच.पी.वी. टीकाकरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

Synopsis : अजमेर, 28 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अजमेर से प्रदेश के लिए 16 हजार 680 करोड़ रुपये से अधिक की 43 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें पेयजल, सिंचाई, विद्युत, अक्षय ऊर्जा और सड़क परियाजनाओं सहित बांदीकुई से जयपुर तक 4-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे समेत कई अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा, जयपुर के सांगानेर में तथा जोधपुर शहर के लिए महत्वपूर्ण एलीवेटेड रोड का शिलान्यास और स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने के लिए नोनेरा प्रमुख पेयजल परियोजना के चार पैकेजों और परवान अकावद वृहद् पेयजल परियोजना के पांच पैकेजों की आधारशिला भी शामिल हैं।  श्री मोदी ने कहा कि विकास परियोजनाओं से जनता की सुविधा बढ़ेगी और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री ने 14 वर्ष तक की आयु की बालिकाओं के लिए राष्ट्रव्यापी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस-एच.पी.वी. टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा महिलाओं की छोटी से छोटी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि एचपीवी टीकाकरण अभियान इसी दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। समारोह में प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में चयनित 21 हजार 800 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किये।   कायड़ विश्राम स्थली पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार के दो साल के कार्यकाल और उपलब्धियों पर संतोष जताया। मोदी ने विश्वास दिलाया कि डबल इंजन की सरकार, विकास के नये पथ पर जनता की सेवा में और भी तेजी के साथ अपना कर्तव्य पूरा करेगी।  प्रधानमंत्री ने हाल ही सम्पन्न अपनी इस्राइल यात्रा के दौरान हाइफा युद्ध में प्रदेश के रण बांकुरे दलपत सिंह के योगदान को याद करते हुए इसे पूरे देश के लिए गर्व की अनुभूति बताया। प्रधानमंत्री ने पिछले दिनों सम्पन्न इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट को देश के लिए गर्व का विषय बताया वहीं कांग्रेस द्वारा किये गये अशोभनीय प्रदर्शन की आलोचना करते हुए कई आरोप लगाये।  समारोह में इससे पहले, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनकी सरकार द्वारा बीते दो वर्षां के दौरान किये गये कार्य और उपलब्धियां गिनाईं।

 

 

Story Line :

 SHABD,ajmer, February 28,

 

 

गणेश सिंह शेखावत
Author: गणेश सिंह शेखावत

मुख्य संपादक भारत टीवी लाइव

Leave a Comment

और पढ़ें