Edition

सही खबरें सटीक तथ्य विचार पूर्ण पत्रकारिता जनता की आवाज

धौलपुर में अवैध बजरी खनन पर पुलिस का प्रहार:चंबल नदी घाटों से 12 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

धौलपुर पुलिस ने अवैध चंबल बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर डीएसटी, थाना सदर, निहालगंज और कोतवाली की संयुक्त टीमों ने चंबल नदी के घाटों पर दबिश दी। इस दौरान अवैध रूप से बजरी का खनन और परिवहन कर रही 12 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया गया।  डीएसटी टीम प्रभारी प्रेम सिंह को सूचना मिली थी कि थाना सदर धौलपुर क्षेत्र के घेर, भमरोली और साहनपुर सहित चंबल नदी के किनारे स्थित घाटों से अवैध बजरी का खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से परिवहन किया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने एक कार्ययोजना तैयार की, जिसके बाद विभिन्न पुलिस टीमों ने कच्चे रास्तों और संभावित मार्गों पर घेराबंदी की।  पुलिस की अचानक कार्रवाई से बजरी माफियाओं में हड़कंप मच गया। घेराबंदी से बचने के लिए माफिया ऊबड़-खाबड़ जमीन और खेतों का फायदा उठाकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस टीमों ने सभी 12 बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर थाना सदर धौलपुर में मामला दर्ज किया है। जब्त वाहनों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

गणेश सिंह शेखावत
Author: गणेश सिंह शेखावत

मुख्य संपादक भारत टीवी लाइव

Leave a Comment

और पढ़ें