Edition

सही खबरें सटीक तथ्य विचार पूर्ण पत्रकारिता जनता की आवाज

सारंग हैलीकॉप्टरों ओर सूर्यकिरण विमानों ने दिखाए रोमांचक करतब, जयपुर में भारतीय वायु सेना की ओर से एयर शो आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

जयपुर, 20 फरवरी। राजधानी के जल महल पर भारतीय वायु सेना की ओर से एयर शो आयोजित किया गया, जिसमे सारंग हैलीकॉप्टरों ओर सूर्यकिरण विमानों ने रोमांचक करतब दिखाए। कमांडिंग ऑफिसर अभिजीत के नेतृत्व में पांच सारंग हेलीकॉप्टरों की टीम ने आसमान में कई आकृतियां बनाकर सबका दिल जीत लिया। हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा निर्मित इन पांच हेलीकॉप्टरों की टीम ने गजब का तालमेल दिखाया। कम ऊंचाई पर संतुलित उड़ान, आमने-सामने क्रॉसिंग और सिंक्रोनाइज्ड मूवमेंट ने रोमांच को चरम पर पहुंचा दिया। इसके बाद सूर्यकिरण टीम के जेट विमानों का आकाश में तिरंगे स्मोक के साथ फॉर्मेशन फ्लाइंग प्रदर्शन शुरू हुआ। इस शो को देखने के लिए स्थानीय नागरिकों के अलावा देशी विदेशी पर्यटक भी बड़ी संख्या में पहुंचे। शो का आयोजन 22 फरवरी को भी किया जाएगा।

गणेश सिंह शेखावत
Author: गणेश सिंह शेखावत

मुख्य संपादक भारत टीवी लाइव

Leave a Comment

और पढ़ें