Edition

सही खबरें सटीक तथ्य विचार पूर्ण पत्रकारिता जनता की आवाज

आत्मा योजना के तहत कृषकों का अन्तरराज्यीय भ्रमण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गंगापुरसिटी:. गंगापुरसिटी से आत्मा योजना के अंतर्गत कृषकों का एक दल अन्तरराज्यीय भ्रमण के लिए रवाना हुआ। सात दिवसीय इस भ्रमण दल में 50 कृषक शामिल हैं। उप जिला कलक्टर बृजेन्द्र मीना ने हरी झंडी दिखाकर कृषक दल को रवाना किया। सहायक निदेशक कृषि गोपाल शर्मा ने बताया कि दल भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान, कानपुर में उन्नत कृषि तकनीक की जानकारी प्राप्त करेगा। इसके बाद दल चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर; आचार्य नरेन्द्र कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, अयोध्या; केन्द्रीय उपोष्ण उद्यान अनुसंधान संस्थान, रहमानखेड़ा; केन्द्रीय औषधीय एवं सुगंधित पादप अनुसंधान संस्थान, लखनऊ; तथा भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ में भी कृषि की नवीनतम तकनीकों का अध्ययन करेगा। इससे किसानों को नवाचारों को अपनाने व उन्नत तकनीक सीखने में खासी मदद मिलेगी।

गणेश सिंह शेखावत
Author: गणेश सिंह शेखावत

मुख्य संपादक भारत टीवी लाइव

Leave a Comment

और पढ़ें