Edition

सही खबरें सटीक तथ्य विचार पूर्ण पत्रकारिता जनता की आवाज

करौली : अवैध रूप से निर्मित अमीनुद्दीन खान के सीज किए गए भवन पर पीले पंजे की कार्यवाही शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

करौली , आज सुबह आठ बजे  ही नगर परिषद  प्रशासन  एवं पुलिस जाप्ता अम्बेडकर सर्किल के निकट अवैध रूप से निर्मित अमीनुद्दीन खान के सीज किए गए भवन को तोड़ने  की  कार्यवाही करने पहुंच गया। शुरुआत में दो जेसीबी ने  भवन को तोडना शुरू किया।  कोई  अप्रिय घटना न हो इसलिए मौके पर भारी  पुलिस जाप्ता मौजूद तैनात किया गया। जहाँ  पर यह कार्यबाही चल रही है   सुरक्षा के तौर पर  दोनों तरफ के रास्ते बंद कर दिए गए हैं ।  और चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

लेकिन न   *जब पीले पंजे से बात  नहीं बनी तो मंगवाया लाल पंजा (बड़ी एलएंडटी  मशीन )  मंगबाई  गई ** तब पुनः कार्य चालू हुआ। नगरपरिषद करौली द्वारा  आरोपी को पूर्व में नोटिस देकर हटाने के लिया दिया गया था चार दिन का समय ।अमीनुद्दीन खान  स्वयं ऑनलाइन सट्टे  चलने के आरोप में न्यायिक अभिरक्षा में चल रहा है।  जिस जगह पर यह बिल्डिंग बनी  है वहां  पर पहले प्राचीन शिवजी का मंदिर था जिसे तोड़कर यह भवन बनाया गया है।  कुछ देर  पूर्व जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना , एवं  पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनबाल  कार्यबाही  जायजा लेन स्थल पर  पहुंचे और  आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये।

गणेश सिंह शेखावत
Author: गणेश सिंह शेखावत

मुख्य संपादक भारत टीवी लाइव

Leave a Comment

और पढ़ें