हिंडौन आज ब्रह्माकुमारीज़ हिंडौन सिटी के ज्ञान रत्न भवन में 90 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महाशिवरात्रि का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्रीमान मुनेश कुमार मीना जी, डीएसपी, हिंडौन सिटी ने कार्यक्रम में शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्माकुमारी प्रिया बहन ने की। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी कृष्णा बहन ने शिवरात्रि की महिमा को विस्तार से समझाया कि महाशिवरात्रि हमें यह याद दिलाती है कि यह पर्व केवल पूजा-पाठ, व्रत और जागरण का नहीं, बल्कि आत्मिक जागृति और भीतरी परिवर्तन का पर्व है। जब हम शिवबाबा को पहचानकर उनके ईश्वरीय ज्ञान और राजयोग से विकारों का त्याग करते हैं, तब ही जीवन में शांति, पवित्रता और शक्ति स्थायी बनती है। *शिवरात्रि का अर्थ:* ‘शिव’ यानी कल्याणकारी, ‘रात्रि’ यानी अज्ञानता और अंधकार का समय। जब दुनिया में काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार का घोर अंधकार होता है, तब परमात्मा शिव आते हैं।

*परमात्मा का अवतरण:* शिवजी निराकार ज्योतिर्बिंदु स्वरूप हैं। वे ब्रह्मा के साधारण तन में अवतरित होकर राजयोग की शिक्षा से मानव को देवता बनाते हैं।
*शिवजयंती और रात्रि:* अन्य को देवताओं के जन्मदिन ‘दिन’ में होते हैं, लेकिन शिव का अवतरण घोर कलयुग, अज्ञान की ‘रात्रि’ में होता है।
*सच्ची शिवरात्रि:* विकारों का त्याग करना, शिवबाबा (परमपिता) की याद में जागृत रहना और खुद को पवित्र बनाना ही सच्ची शिवरात्रि मनाना है।
*जल चढ़ाने का अर्थ:* शिवलिंग पर जल की धारा ज्ञान के प्रकाश से बुद्धि को पवित्र और शीतल बनाने का प्रतीक है। ब्रह्माकुमारी प्रिया दीदी ने बारह ज्योतिर्लिंगों की महिमा अर्थ सहित सभी श्रद्धालुओं को समझाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमान मुनेश कुमार मीना जी ने शिव ध्वज का ध्वजारोहण भी किया। इसके अलावा, शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री चंदा भाई जी, श्री राम भाई जी, श्री राधा मोहन भाई जी, और श्री मोहन भाई जी सहित शहर के अन्य प्रतिष्टित एवं गणमान्य व्यवसायियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और सभी का उत्साह बढ़ाया।
Author: गणेश सिंह शेखावत
मुख्य संपादक भारत टीवी लाइव








