हिंडौन , कल धाकड़ पोठा हिंडौन में करीब बाजार में पथराव की घटना को लेकर आज पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल पहुंचे घटनास्थल पर। उपस्थित दुकानदारों द्वारा पुलिस की त्वरित कार्यबाही पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। कल धाकड़ पोठा हिंडौन में करीब बाजार में पथराव करने मध्यान्ह 3 . 00 बजे राहुल जाटव नाम के एक व्यक्ति और आरोपीयो के बीच मोटरसाइकिल कड़ी करने पर को लेकर विवाद हुआ था जिस के फलस्वरूप आरोपियों द्वारा ईंट पत्थर फेकना शुरू कर दिया जिसे बाजार में अफरातफरी मच गयी। थोड़ी देर में ही घटनास्थल की सारी दुकान बंद हो गयी। बाजार में भय का माहौल हो गया। सुचना मिलते ही दस मिनट में ही श्रेषट दीक्षित आरपीएस एवं थानाधिकारी महेंद्र सिंह मय पुलिस बल मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। कुछ देर वाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतेंद्र पाल सिंह ने ,मौके पर पहुंच कर दुकानदारों एवं व्यापारियों से समझाइस कर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर आवश्यक कानून सम्मत कार्याही करने हेतु अस्श्वस्त किया । घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यबाही करते हुए महज तीन घंटे में सी सी कैमरा फुटेज से आरोपियों की पहचान कर नाजिम कुरैशी , सोहिल उर्फ़ चूहा , फैजान पुत्र शरीफ एवं एक बालअपाचारी को उनकी लोकेशन ट्रेस कर गंगापुर सिटी से गिरफ्तार कर लिया । नाजिम कुरैशी एवं सोहिल उर्फ़ चूहा , के विरुद्ध पूर्व में आपराधिक मामले दर्ज है।
Author: गणेश सिंह शेखावत
मुख्य संपादक भारत टीवी लाइव









