Edition

सही खबरें सटीक तथ्य विचार पूर्ण पत्रकारिता जनता की आवाज

रणथंभौर टाइगर रिजर्व से मुकुन्दरा टाईगर रिजर्व में लाया गया एक बाघ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

 

कोटा, 9 जनवरी। मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में टाइगर की संख्या बढ़ाने के लिए रणथंभौर टाइगर रिजर्व से 4 वर्षीय एक बाघ को ट्रेंकुलाइज कर मुकुन्दरा टाईगर रिजर्व लाया गया है।  एनटीसीए की अनुमति मिलने के बाद पूरे प्रोटोकॉल से टीम बनाकर रणथंभौर के जंगल में तलाश की जा रही थी। ऐसे में लाहपुर रेंज में टाइगर टी 2408 को चिन्हित किया गया। उसकी टेरिटरी से ही शुक्रवार सुबह जल्दी तलाश शुरू की गई, जिसके बाद सुबह ट्रेंकुलाइज किया गया। इसके बाद सड़क मार्ग के जरिए कोटा लाया गया। जिसमें रणथंभौर और मुकुंदरा की टीम के साथ वेटरनरी डॉक्टर भी साथ थे। टाइगर को छोटे एंक्लोजर में सॉफ्ट रिलीज किया गया है। बाद में इसे हार्ड रिलीज भी कर दिया जाएगा।  रणथंभौर नेशनल पार्क में ही टाइगर टी-2408 साल 2022 में जन्मा था। यह टाइगर टी-93 और टी-96 का बेटा है, जिसे कोटा शिफ्ट करने के बाद यहां पर 6 टाइगर हो जाएंगे। कोटा के मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में पहले से बाघ व बाघिन की संख्या पांच है। जिनमें पहले से मौजूद पांच बाघ बाघिनों में दो टाइग्रेस, एक टाइगर, एक शावक व सब एडल्ट फीमेल हैं। मुकुन्दरा में संख्या बढ़ाने के लिए लगातार वन्यजीव विभाग प्रयास कर रहा है। नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी से टाइगर लाने की अनुमति पूर्व में ही मिल गई थी। इसके बाद से ही दोनों रिजर्व की टीम प्रयास कर रही थी। इस कड़ी में शुक्रवार को अभियान में सफलता मिली है। बाघ की स्वास्थ्य जांच की गई है।

गणेश सिंह शेखावत
Author: गणेश सिंह शेखावत

मुख्य संपादक भारत टीवी लाइव

Leave a Comment

और पढ़ें