Edition

सही खबरें सटीक तथ्य विचार पूर्ण पत्रकारिता जनता की आवाज

कौशाम्बी में ऑनलाइन फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, हरियाणा समेत दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में ग्रामीणों को झांसे में लेकर बैंक खाते खुलवाकर ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने हरियाणा के एक युवक सहित दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक महिंद्रा थार गाड़ी, 3 मोबाइल फोन, 21 एटीएम कार्ड, 17 सिम कार्ड, कई बैंकों की चेकबुक और फर्जी नंबर प्लेट बरामद की गई हैं। एसपी राजेश कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि थाना मंझनपुर क्षेत्र के रहने वाले विद्यासागर ने शिकायत दर्ज कराई थी।

उसने आरोप लगाया कि संजय नामक व्यक्ति ने धोखे से उसका बैंक खाता खुलवाया और एटीएम व सिम कार्ड लेकर करीब 12 लाख रुपये का ऑनलाइन लेनदेन कर लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच टीम गठित की। तकनीकी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संजय सरोज निवासी कौशाम्बी और आसिफ निवासी हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में जुटी है और अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है।

गणेश सिंह शेखावत
Author: गणेश सिंह शेखावत

मुख्य संपादक भारत टीवी लाइव

Leave a Comment

और पढ़ें