जोधपुर। स्वामी विवेकानंद की जयंती – राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में जोधपुर में ‘रन फॉर स्वदेशी’ का आयोजन किया गया। इस रन का उद्देश्य ‘नए भारत का संकल्प-स्वदेशी व स्वावलंबन’ थीम रखा गया। ‘रन फॉर स्वदेशी’ में 1000 से ज्यादा स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया वहीं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रन को हरी झंडी दिखाने के बाद इस रन में खुद भी हिस्सा लिया और बच्चों के साथ दौड़ लगाई। इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य युवाओं में स्वदेशी वस्तुओं के प्रति जागरूकता पैदा करना और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करना है। ताकि स्वामी विवेकानंद के विचारों को जन-जन तक पहुँचाया जा सके। मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती राजस्थान सरकार युवा दिवस के रूप में मनाती है आज जन्मदिन के अवसर पर शिक्षा विभाग की तरफ से रन फ़ॉर स्वदेशी का आयोजन किया गया यानी स्वदेशी अपनाइए स्वदेशी देश के लोगों को रोजगार देगा और अधिक से अधिक लोगों के हाथों को काम मिलेगा बच्चों के साथ दौड़ लगाने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री जी ने अपनी फिटनेस का राज बताया और कहा मैं नियमित एक घंटा व्यायाम करता हूं जब मंत्रीजी से पूछा गया कि एक दिन बच्चों के साथ बच्चे बनने का कैसा अनुभव रहा तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा बच्चा ही हूं अभी तो
Author: गणेश सिंह शेखावत
मुख्य संपादक भारत टीवी लाइव









