कोटपूतली बहरोड,10 जनवरी। जयपुर—दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर जयपुर से दिल्ली जाते समय कोहरे के कारण एक रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घने कोहरे के कारण पावटा कस्बे में सीएचसी से 1 किलोमीटर पहले सड़क मार्ग पर टायर फटने के कारण खड़ी पिकअप से टकराकर रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस पिकअप से टकराकर डिवाइडर पर चढ़कर रुक गई। दुर्घटना में 25 से अधिक सवारियां घायल हो गई। जहां उन्हें एंबुलेंस की सहायता से उप जिला अस्पताल पावटा में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने रोडवेज के ड्राइवर किरण सहित तीन अन्य को जयपुर के लिए रेफर किया है। घायलों का इलाज जारी है।
Author: गणेश सिंह शेखावत
मुख्य संपादक भारत टीवी लाइव
Post Views: 73









