Edition

सही खबरें सटीक तथ्य विचार पूर्ण पत्रकारिता जनता की आवाज

माध्यमिक शिक्षा की 69 वीं जिला स्तरीय 17 व 19 आयु वर्ग छात्र क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

खेल हो या शिक्षा, ग्रामीण क्षेत्रों से निकलती है प्रतिभाएं – लखन लाल मीणा*

पटोंदा / हिंडौन। माध्यमिक शिक्षा की 69 वीं जिला स्तरीय 17 व 19 आयु वर्ग छात्र क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन सोमवार को सुमन उच्च माध्यमिक विद्यालय, पटोंदा के खेल मैदान पर हुआ।

प्रतियोगिता संयोजक एवं प्रधानाचार्य अजय कुमार शर्मा व मीडिया प्रभारी नरेंद्र बाबा, प्रियकांत बेनीवाल ने बताया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार में जिला संयुक्त सचिव व क्षेत्रीय अधिकारी लखन लाल मीणा रहे, जबकि अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) इंद्रेश तिवाड़ी ने किया

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में लखन लाल मीणा ने कहा कि “जोश और जुनून आगे बढ़ना सिखाता है।”
उन्होंने बताया कि वे छोटे से गाँव मेडी के निवासी हैं लेकिन मेहनत, लगन, आत्मविश्वास और अनुशासन के बल पर आज दिल्ली में बड़े पद पर पहुँचे हैं।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध खानपान और वातावरण के कारण खिलाड़ी शारीरिक और मानसिक रूप से ज्यादा मजबूत होते हैं। बस उन्हें तराशने वाला चाहिए। मीणा ने विद्यार्थियों से मोबाइल से दूरी बनाकर शिक्षा व खेलों पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया।

अध्यक्षता कर रहे जिला शिक्षा अधिकारी इंद्रेश तिवाड़ी ने कहा कि खेलों में वही खिलाड़ी सफलता प्राप्त करता है जो पूरे वर्ष मैदान पर मेहनत करता है। शिक्षा के साथ खेलों में सहभागिता जरूरी है, क्योंकि खेल भाईचारे और सौहार्द को बढ़ाते हैं।

इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा उप जिला शिक्षा अधिकारी मानसिंह मीणा, पूर्व व्याख्याता शारीरिक शिक्षा मुरारीलाल शाक्यबाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष महावीर जी कमलेश शर्मा, पूर्व चेयरमैन हिंडौन भगवान सहाय, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष वासुदेव शर्मा, पंचायत समिति सदस्य गोविंद चौधरी, पूर्व भाजपा महामंत्री तेज सिंह जमालपुर , भाजपा , दिगंबर सिंह नाहरवाल,जिला कोषाध्यक्ष विवांशु मोदी ,सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

शिक्षा विभाग से प्रतियोगिता पर्यवेक्षक के रूप में प्रधानाचार्य रामनिरी बेनीवाल उपस्थित रही।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। मार्चपास्ट की सलामी, ध्वजारोहण और उद्घाटन घोषणा के बाद
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी
ममता शर्मा के निर्देशन में स्थानीय विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य अजय कुमार शर्मा, ममता शर्मा, शिमला मीणा, देवी सहाय शर्मा, भगत सिंह बेनीवाल,वीर बहादुर सिंह, हेमराज मीणा सिकरौदा , व अन्य द्वारा माल्यार्पण, साफा बंधन व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।मंच संचालन फिजिकल टीचर प्रियकांत बेनीवाल ने किया।संयोजक अजय कुमार शर्मा ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया की सुमन उच्च माध्यमिक विद्यालय को शिक्षा विभाग द्वारा पांच जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं दी गई उनको सफलतापूर्वक करवाया गया ।।प्रियकांत बेनीवाल व देवी सहाय शर्मा ने बताया 22 से 25 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में 17 व 19 आयु वर्ग की 50 टीमों के कुल 742 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और अपने तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करेंगे।सुमन विद्यालय के पूर्व छात्र धर्मेंद्र शर्मा की एम,बी,बी,एस करने की उपलब्धि पर संस्थान द्वारा माल्यार्पण एवं साफ़ा बंधन कर स्वागत किया ।
सुमन उच्च माध्यमिक विद्यालय संस्थान की तरफ से प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र खिलाड़ीयो,निर्णायक प्रशिक्षक , टीम प्रभारी को निशुल्क भोजन करवाया गया ।

उद्घाटन मैच 19 वर्ष वर्ग का हुआ

जिसमें सिकरौदा, देशराज बेनीवाल, युधिष्ठिर भाकर, अनिल भारद्वाज , मुकेश मीणा, गब्बर सिंह, शशि जांगिड़, अटल भारद्वाज, सुनील यादव, संतोष शर्मा, योगेंद्र सिंह सुल्तानोंत , महेश तिवारी, दीपक स्वामी, किशोर कुमार शर्मा, सुखा सिंह ,उत्तम सिंह जाट, नवीन भारद्वाज, दीवान सिंह रामबिलास चेतीबाल ने अंपायर व स्कोरर की भूमिका निभाई ।

गणेश सिंह शेखावत
Author: गणेश सिंह शेखावत

मुख्य संपादक भारत टीवी लाइव

Leave a Comment

और पढ़ें