सितंबर 04, नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने आज दिल्ली के कई हिस्सों में प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए कड़ी आपत्ति जताई।
पूर्वी दिल्ली के विकास मार्ग पर भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। उन्होंने पोस्टर और बैनर के साथ कांग्रेस नेताओं के बयानों का विरोध किया और माफी की मांग की।
Author: गणेश सिंह शेखावत
मुख्य संपादक भारत टीवी लाइव
Post Views: 130









