पुणे के मावल तहसील के तलेगांव दाभाडे के पास कुंडमाला क्षेत्र में इंद्रायणी नदी पर बना पुराना पुल भारी बारिश और तेज बहाव की वजह से ध्वस्त हो गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग खतरे में फंसे हैं. स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला
पुणे जिले के मावल तहसील के तलेगांव दाभाडे से लगे कुंडमाला क्षेत्र में एक पुराना लोहे का पुल रविवार को ढह गया. यह पुल इंद्रायणी नदी पर बना था, जहां पानी के तेज बहाव की वजह से पुल ढह गया. यह पुल कई महीनों से वाहनों के लिए बंद था, मगर कहा जा रहा है कि यह फिर भी खुला था, जिस पर कई पर्यटक और स्थानीय लोग भारी बारिश और नदी के बढ़ते जलस्तर को देखने के लिए इकट्ठा हुए थे. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई.
Author: गणेश सिंह शेखावत
मुख्य संपादक भारत टीवी लाइव
Post Views: 178









